7 करोड़ EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक बड़ा ऐलान किया है। मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि डिपॉजिट के लिए ब्याज बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। इस साल फरवरी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत करने का ऐलान किया था, जिसे अब वित्त मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिल गई है।
EPFO ने पिछले साल की 8.15 फीसदी ब्याज दर से बढ़ाकर 2023-24 के लिए नई ब्याज दर 8.25 फीसदी कर दी है। EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए EPF सदस्य 8.25 फीसदी की ब्याज का लाभ उठाएंगे। नई दरें मई 2024 में अधिसूचित कर दी गई थी। अब कर्मचारियों को सिर्फ अपने पीएफ खाते में ब्याज क्रेडिट होने का इंतजार है।
EPFO ने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25 फीसदी ईपीएफ रेट को नोटिफाई कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईपीएफओ ने ये जानकारी दी है।
Comments (0)