भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में जल्द बड़ी कटौती हो सकती है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। अमेरिका के बाजार में ब्रैंट क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर/बैरल हो गईं, जबकि ब्रैंट क्रूड ऑयल की कीमतें 69 डॉलर/बैरल हो गई हैं। यह 2 दिसंबर 2021 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 65.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जो 4 मई, 2023 के बाद सबसे कम है।
इसका असर भारत में तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने 232.5 मिलियन टन कच्चा तेल आयात किया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय दरों में कमी के कारण आयात की लागत में 16 फीसदी की कमी आई है। भारत का कच्चा तेल आयात, रूस से सबसे ज़्यादा है। रूस से आयात, यूक्रेन युद्ध से पहले कुल आयातित तेल का एक प्रतिशत से भी कम था। अब यह भारत की कुल तेल खरीद का लगभग 40 फ़ीसदी हो गया है। इसके बाद इराक, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का नंबर आता है।
भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में जल्द बड़ी कटौती हो सकती है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।
Comments (0)