भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2024-25 में करीब सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और आने वाले कई सालों तक यही ग्रोथ रेट बरकरार रहने की संभावना है। यह बात नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने शुक्रवार को कही। विरमानी ने कहा कि देश के सामने नई चुनौतियां हैं और उनसे निपटना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर (0.5 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ) से बढ़ेगी।
मुझे उम्मीद है कि हम आज से कई सालों तक सात प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की राह पर हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2024-25 में करीब सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और आने वाले कई सालों तक यही ग्रोथ रेट बरकरार रहने की संभावना है।
Comments (0)