सितंबर छमाही में भारत से एपल के आईफोन का निर्यात करीब एक तिहाई बढ़ गया। इससे भारत में एपल के बढ़ते उत्पादन और चीन पर निर्भरता कम होने का संकेत है। कंपनी ने भारत में बने 600 करोड़ डॉलर के आईफोन निर्यात किए जो वैल्यू के हिसाब से सालाना आधार पर एक तिहाई बढ़ा है। उम्मीद जताई जा रही कि एपल का सालाना निर्यात वित्त वर्ष 2024 में 1 हजार करोड़ डॉलर के पार पहुंच जाएगा। एपल भारत में अपना विस्तार कर रही है और पिछले साल सीईओ टिम कुक ने मुंबई और नई दिल्ली में इसके स्टोर्स खोले। अब चार शहरों में चार और स्टोर्स जल्द ही शुरू होंगे।
भारत से एपल (Apple) के आईफोन का निर्यात करीब एक तिहाई बढ़ गया। इससे भारत में एपल के बढ़ते उत्पादन और चीन पर निर्भरता कम होने का संकेत है।
Comments (0)