रूस की एक कोर्ट ने अमरीका की कंपनी गूगल पर 2 अनडिसिलियन रूबल यानी करीब 2.5 डिसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। अमरीकी कंपनी ने रूस में सरकार समर्थित 17 टी.वी. चैनलों को यूट्यूब पर रिस्टोर करने से इंकार कर दिया था। इस कारण गूगल पर यह जुर्माना लगाया गया है।
वर्ल्ड बैंक के मुताबिक दुनिया की कुल GDP 100 ट्रिलियन डॉलर की है। अनडिसिलियन में एक के बाद 36 जीरो होते हैं। इतनी रकम चुकाना गूगल की पेरैंट कंपनी अल्फाबेट के लिए संभव नहीं है। पिछले साल कंपनी का कुल रैवेन्यू 307 अरब डॉलर रहा था। कंपनी का मार्कीट कैप 2.096 ट्रिलियन डॉलर है।
गूगल के मालिकाना हक वाले यूट्यूब ने 4 साल पहले रूस के राष्ट्रवादी चैनल जारग्रेड को बैन कर दिया था। अमरीका ने इस कंपनी के मालिक पर प्रतिबंध लगाए थे जिसके बाद यूट्यूब ने यह कार्रवाई की थी। इसके साथ ही कुल 17 चैनलों को बैन किया गया था।
रूसी कोर्ट ने कंपनी को यह बैन हटाने और रूसी चैनलों को रिस्टोर करने का आदेश दिया। साथ ही कंपनी पर 2.5 डिसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। कंपनी को इसका भुगतान करने के लिए 9 महीने का समय दिया गया है।
रूस की एक कोर्ट ने अमरीका की कंपनी गूगल पर 2 अनडिसिलियन रूबल यानी करीब 2.5 डिसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।
Comments (0)