दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में एंट्री करने वाली है। भारत प्लांट को लेकर इस साल की पहली तिमाही में बड़ी चर्चा शुरू हुई थी। भारत सरकार की EV पॉलिसी आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि इस साल एलन मस्क भारत में टेस्ला की कारें बनाने लगेंगे। एलन मस्क ने भारत आने की भी घोषणा कर दी थी और इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से हो रही थीं। मगर, एलन मस्क ने सबको चौंकाते हुए भारत यात्रा रद्द कर चीन पहुंच गए और टेस्ला के भारत प्लांट पर चुप्पी साध ली थी। अब टेस्ला प्लांट को लेकर फिर से चर्चा शुरू हुई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात इस प्लांट को हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में एंट्री करने वाली है। भारत प्लांट को लेकर इस साल की पहली तिमाही में बड़ी चर्चा शुरू हुई थी।
Comments (0)