बीजेपी सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर मांगा हिसाब। सरकार के रिपोर्ट को रिलीज होने से भी पहले बताया झूठा। 50 परसेंट कमीशन का फिर लगाया आरोप। जनता चाहती है कि झूठे कामों का हिसाब देने के बजाय असली करतूतों का हिसाब दिया जाए। कमलनाथ ने कहा, 50% कमीशन राज चलाने वाली भाजपा अपने हिसाब पत्र में जनता को बताए।
कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा
सुना है, आज भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में किए गए कामों का हिसाब देने वाली है। लेकिन जनता चाहती है कि झूठे कामों का हिसाब देने के बजाय असली करतूतों का हिसाब दिया जाए। 50% कमीशन राज चलाने वाली भाजपा अपने हिसाब पत्र में जनता को बताए। 1.इन्वेस्टर सम्मिट का हिसाब। 2. 33 लाख करोड़ की निवेश घोषणाओं का हिसाब। 3. महिला अपराध में नंबर 1 रहने का हिसाब। 4. बाल अपराध में नंबर 1 होने का हिसाब, बुजुर्ग अपराध में नंबर 2 होने का हिसाब। 5. आदिवासी अत्याचार में नंबर 1 होने का हिसाब, दलित अत्याचार का हिसाब। 6. साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्ज का हिसाब। 7. घोटालों का हिसाब। 8. 50% कमीशन का हिसाब 9. 25000 घोषणाओं का हिसाब। 10. बेरोजगारी का हिसाब। 11. महंगाई का हिसाब। 12. किसान के कर्जदार होने का हिसाब। 13. ओबीसी के साथ अन्याय का हिसाब। 14. गरीबों को अनाज न मिलने का हिसाब। 15. बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का हिसाब।Read More: मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा
Comments (0)