राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का जितना प्रचार किया गया है । लेकिन काम उतना ही घटिया हुआ है,जिसका नतीजा है कि 15 दिन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उखड़ गया है। दरअसल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास पर कांग्रेस के पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा की किताब का लोकार्पण करने जबलपुर पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें - मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले – 2022 तक किसानों आय नहीं ”यातना दोगुना” हुई
दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ पर कहा कि, केंद्र सरकार के पास और कोई हथियार नहीं बचा है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रुपया लगातार नीचे गिर रहा है। चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर रखा है। आलम ये है कि, पीएम मोदी के पास अब कुछ बचा नहीं है इसलिए ये कर रहे है।
जीएसटी का दायरा बढ़ाए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, सरकार खाद्य पदार्थों पर जीएसटी बढ़ा रही है। लेकिन शराब और मांस पर जीएसटी नहीं लगा रही हैं। दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि, जल्द ही देश में हवा पानी पर भी जीएसटी लगने लगेगी।
दिग्विजय सिंह ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का जितना प्रचार किया गया है। उसका काम उतना ही घटिया हुआ है। जिसका नतीजा है कि, 15 दिन में एक्सप्रेस वे उखड़ गया है और इसकी वजह है कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में कमीशन का खेल हुआ है।
Comments (0)