CG NEWS : छत्तीसगढ़ को 2023 में आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। हालांकि आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग लंबे अरसे से उठती रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम घोषित होने से पहले पूरे छत्तीसगढ़ में कई नाम और कई चेहरों पर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि इन नामों में सबसे पहला नाम विष्णु देव साय का ही था। इसके बाद परिणाम में भी यही देखने को मिला कि 2023 में छत्तीसगढ़ की कमान संभालने एक आदिवासी नेता को सामने आने का मौका दिया गया।
आदिवासी मुख्यमंत्री के पीछे प्रधानमंत्री का मास्टर स्ट्रोक देश मे तकरीबन 60 सीटों पर फेंका जाल
कहा जाता है कि पूरे देश में जनजाति समाज का कोई चेहरा मुख्यमंत्री का नहीं था। और अब इस निर्णय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए तकरीबन 60 सीटे सुनिश्चित कर ली है। इसलिए अब यह कहना की डॉक्टर रमन सिंह ने केंद्र में विष्णु देव साय का नाम आगे रखा यह सरासर भ्रामक होगा। हालांकि चर्चा यह भी है कि विष्णु देव साय पूर्व सीएम डॉ रमन खेमे से है।सीएम के नाम की घोषणा से पहले और बाद कि कुछ चर्चाएं
राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि विधायक दल की बैठक से पहले पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के लिए अपना नाम ही सबसे आगे दिया था। लेकिन आला कमान को यह मंजूर नही हुआ। कोशिशें तमाम की गई लेकिन बात नही बनी। कहा तो यह भी जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में सबसे ज्यादा देर से पहुचने वाले विधायक डॉ रमन ही थे। उनके देरी के चलते पूर्व मंत्री केदार कश्यप उन्हें बंगले तक लेने भी गए थेभाजपा ने विष्णुदेव साय को सीएम बनाने का प्लान पहले ही तय कर लिया था
चुनावी माहौल था और केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की कमान संभाल रखी थी। प्रचार प्रसार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विष्णु देव साय के प्रचार के दौरान ही इशारा कर दिया था कि विष्णु देव इस बार बड़ा चेहरा है। क्योंकि अमित शाह ने अपने भाषण में ही कहा था कि आप इन्हें वोट देकर जिताइये बड़ा आदमी मैं बना दूंगा। तो तस्वीर लगभग वहीं से साफ हो गई थी। इस बीच विष्णुदेव को साधने और आगे बढ़ाने का श्रेय लेने की कोशिश छत्तीसगढ़ के आला नेता जरूर करते रहे। हालांकि सच यही है कि विष्णु देव साय सहज सरल व्यक्तित्व के धनी है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के नेताओ और जनता से उनके संबंध आत्मीय है। यही कारण है कि इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णु देव साय को सीएम बनाया। जिससे भाजपा सोच जाहिर होती है पार्टी वंचितों और आदिवासियों को सत्ता में भागीदारी देना चाहती है। जिससे देश मे सकारात्मक मैसेज दिया जा सकेRead More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 'मेगा शपथ' मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....
Comments (0)