भाजपा के नितिन नबीन निर्विरोध पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। कुछ ही देर में नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।इससे पहले नितिन नबीन नई दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण नबीन निर्विरोध चुने गए। उन्हें पहले ही 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
तेज गति से आगे ले जाएंगे
जेपी नड्डा ने कहा, मैं नितिन जी को शुभकामनाएं देता हूं। अटल जी, कुशाभाऊ की परंपरा को आगे बढ़ाने उन्हें 12वां अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन जी बहुत ही छोटी उम्र में 5 बार विधायक रह चुके हैं। आपने सारे देश को समझा है। ऐसे नौजवान अध्यक्ष के रूप में आपने कार्यभार संभाला है। आपको बधाई। आप पार्टी को तेज गति से आगे ले जाएंगे। इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सभी ने पार्टी को चलाने के लिए मेरे साथ मिलकर काम किया। मुझे ताकत दी।
Comments (0)