भोपाल - संघ के पूर्व पदाधिकारीयों के नई पार्टी बनाने को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि, जब से इसका निर्माण हुआ है नहीं देखा आज तक कभी अलग होकर बनाई हों पार्टी। आरएसएस के लोग कह रहे हैं कि, बीजेपी भ्रष्ट हो गयी है।
174 से भी ज्यादा सीटों से कांग्रेस सरकार बनाएगी
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि, हर तरफ़ से आ रहे सर्वे बता रहे हैं कि, कांग्रेस इस बार 114 नहीं 174 से भी ज्यादा सीटों से बना रही सरकार। वहीं कांग्रेस शासन में सबसे अधिक साक्षरता बढ़ने वाले दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर पीसी शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह के शासन काल में साक्षरता 21% बढ़ी थीं और वहीं 20 साल में 8% बढ़ी है। एक्सीलेंस स्कूल और कॉलेज बनाये। गांव-गांव में साक्षरता के लिए अभियान चलाए गए थे। भाजपा का ध्यान कभी साक्षरता पर नहीं रहा। भाजपा जानती है लोग पढ़ लिख गए तो उन्हें वोट नहीं देंगे। भाजपा केवल इवेंट मैनेजमेंट पर लगे हुए हैं। वह चलने वाला नहीं है।
आशीर्वाद यात्रा में पैदल चलते हैं न की रथो पर
दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि, कल होनी है दिल्ली में बैठक। आएंगे अच्छे नतीजे, जिससे बनेगी मध्यप्रदेश में मज़बूत सरकार। इसके साथ ही बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्र के नेताओं की एंट्री पर उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि, आशीर्वाद यात्रा में पैदल चलते हैं , लेकिन यह चल रहे रथों पर। नेताओं को डर लग रहा है, कहीं कोई पत्थर ना फेंके। पीसी शर्मा ने कहा कि, 20 साल से नहीं मांगा कभी आशीर्वाद, लेकिन जनता देती रहीं। इस बार जनता ने तय कर लिया है कि, नहीं देना आशीर्वाद।
बिजली बिल को माफ करना चाहिए
कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, रथ पर तो रावण चलता था। पीसी शर्मा ने महंगी बिजली और कटौती पर राज्य की शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि, बिजली के बिल भरने के लिए लोन लेना पड़ेगा ऐसी स्थिति हो गयी है। बिजली बिल को स्थगित किया जा रहा है। स्थगित नहीं माफ करना चाहिए। इनके पास जो भी है पैसा उन्होंने लगा दिया है, इवेंटों में। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज हैं।
Comments (0)