जनता का आशीर्वाद जब तक भाजपा के साथ है तब तक कांग्रेस और कमलनाथ की चुनौती कम होने वाली नहीं है,ये कहना है लोकसभा के मुख्यसचेतक और सांसद राकेश सिंह का। अपने गृह जिले जबलपुर पहुंचे सांसद राकेश सिंह भोपाल में हुई कांग्रेस की बैठक में पीसीसी चीफ के भाजपा को बड़ी चुनौती बताने पर कहा कि, कमलनाथ ठीक कह रहे है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जनता के आशीर्वाद से आज मध्य प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए काम आज जनता के सामने है। जिसकी वजह से जनता भाजपा को बार बार अपना आशीर्वाद चुनावों में देने का काम करती है।
कांग्रेस और कमलनाथ की चुनौती कम होने वाली नहीं
सांसद राकेश सिंह ने आगे कहा कि, बीजेपी की केंद्र सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर योजनाओं को पहुंचाने का काम करती है, इसलिए कांग्रेस और कमलनाथ की चुनौती कम होने वाली नहीं है। इसके साथ ही बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ के पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भाजपा नेताओं से साठगांठ और एन मौके पर कांग्रेस छोड़ने पर नाराज़गी जताने पर राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता, कि कांग्रेस के नेता अपने ही लोगों पर विश्वास नहीं करते है।
लोगों के स्वाभिमान को चोट पहुंचती है
जब अपने जनप्रतिनिधियों और जिला अध्यक्षों पर जहां अविश्वास हो, वहां कांग्रेस का सरकार बनाने का मंसूबा कांग्रेस का कभी पूरा नहीं हो सकता है। क्योंकि जब ऐसी परिस्थिति बनती है तब लोगों के स्वाभिमान को चोट पहुंचती है, क्योंकि हालात जो भी हो,आज भी कांग्रेस पार्टी में कुछ स्वाभिमानी लोग है।
ये भी पढ़े- आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जम्मू कश्मीर के 5 विधायकों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
राहुल गांधी अध्यक्ष न बनने के लिए बहुत लंबे अरसे से भाग रहे है
राकेश सिंह ने राहुल गांधी के अध्यक्ष न बनने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी अध्यक्ष न बनने के लिए बहुत लंबे अरसे से भाग रहे है, दौंड रहे है। लेकिन पूरी कांग्रेस उनके पीछे दौड़ती है, जब राहुल गांधी विदेश यात्रा के लिए दौंडते है तब भी कांग्रेस उनके पीछे दौंडती है। राहुल गांधी को पता है कि यदि वो अध्यक्ष बन गए तो बीच बीच मे होने वाली उनकी विदेश यात्राएं खत्म हो जाएगी, क्योंकि राहुल गांधी जब भी मीडिया में बोलते है, या जनता से बात करते है,तब तब राहुल गांधी कांग्रेस का भट्टा बैठाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है, यदि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते है तो उसके बाद क्या - क्या होगा ये सोचने वाली बात है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की शुभकामनाएं राहुल गांधी के साथ है कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
Comments (0)