मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को बीजेपी में सम्मिलित होने का ऑफर दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम का सत्तारूढ़ दल में सम्मिलित होने का स्वागत किया जाएगा। यदि उनके दिल में यह दर्द है कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण का बहिष्कार करके प्रभु श्री राम का अपमान किया है तो वे भारतीय जनता पार्टी में आ सकते हैं। वीडी शर्मा ने यह टिप्पणी भोपाल में मीडिया से चर्चा के चलते की। उन्होंने कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाहों पर यह बयान दिया।
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को बीजेपी में सम्मिलित होने का ऑफर दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम का सत्तारूढ़ दल में सम्मिलित होने का स्वागत किया जाएगा।