Raipur News: ऑनलाइन सट्टा महादेव एप का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा खाईवाल नवीन बत्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, खाईवाल नवीन बत्रा को नॉर्थ गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गोवा पुलिस को सूचना मिली थी कि, नवीन बत्रा समेत 1 दर्जन लोग द मेंट्री गोवा होटल में मौजूद है, इसके बाद गोवा पुलिस ने वहां छापा मारा, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया। अब रायपुर पुलिस की टीम गोवा के लिए रवाना हो गई है, जिसके बाद पुलिस नवीन बत्रा को लेकर रायपुर आएगी। मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के पोरोरिन थाना पुलिस की टीम ने कल रात द मेंट्री, Goa नामक होटल में छापेमार कार्रवाई की थी।
आरोपी खाईवाल नवीन बत्रा लंबे समय से फरार चल रहा था।
इस कार्रवाई में खाईवाल नवीन बत्रा समेत 12 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी सँख्या में मोबाईल फोन, लैपटॉप में ऑनलाईन सट्टे भी बरामद किया गया है। बताया जाता है कि, नवीन बत्रा महादेव ऑनलाईन बैटिंग एप में बड़ा सरगना है, जिसका कनेक्शन दुबई तक है। रायपुर पुलिस नवीन बत्रा को देर शाम तक अपनी कस्टडी में लेकर रायपुर पहुंच सकती है। जानकारी के अनुसार, नवीन बत्रा छत्तीसगढ़ का बड़ा सटोरिया है। नवीन महादेव आनलाइन ऐप की चार पैनल संचालित कर रहा था। नवीन के खिलाफ सूरजपुर में कारोबारी के सुसाइड मामले के अलावा रायपुर में मामला दर्ज है।Read More: CG NEWS : नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना की मौत
Comments (0)