कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार को इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि, इस सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि, कुछ समय पूर्व हुई कई भर्तियों में जिस प्रकार से घोटाला किया गया, उससे राज्य के लाखों प्रतिभाओं का गला घोंट दिया गया है। वहीं कांग्रेस नेता ने आगे बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार के नुमाइंदों ने अपनी जेबें भरकर काबिल और योग्य लोगों को जिस तरह से किनारे किया है उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
बीजेपी सरकार के खिलाफ जनता जनाक्रोश है
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जनता की आवाज है। यह किसी संगठन की जनाक्रोश यात्रा नहीं है बल्कि सरकार के खिलाफ जनता का जो आक्रोश है उसी की आवाज को बुलन्द करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। कमलनाथ द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से नारी सम्मान योजना के माध्यम से 1500 रुपये मासिक दिए जाएंगे।
कमलनाथ के बचनों को जनता तक ले जाओं
अजय सिंह ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों के कर्ज माफ किये जाएंगे। 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी, 100 यूनिट बिजली फ्री एवं 200 यूनिट बिजली हाफ किया जायेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, कमलनाथ जी की वचनों को आम जनता तक पहुंचा कर कांग्रेस की आवाज को बुलन्द करें।
18 सालों में BJP सरकार ने राज्य को खोखला कर दिया
कांग्रेस के सीनियर नेता अजय सिंह ने रीवा में कहा कि, पिछले 18 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश को खोखला कर दिया है। वो भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ चुकी है और ये जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस नहीं बल्कि जनता की आवाज है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, जनता अब भाजपा की असलियत समझ चुकी है और इन चुनावों में वो उसे सबक सिखाएगी।
Comments (0)