SP के ट्रांसफर का आदेश जारी
बुधवार रात बैतूल, नीमच, दतिया और उज्जैन जिले के SP के ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है। बैतूल SP सिद्धार्थ चौधरी को हटाया गया है। साथ ही दतिया SP प्रदीप शर्मा, उज्जैन SP सचिन शर्मा, नीमच SP अमित तोलानी का भी ट्रांसफर हुआ है। दतिया SP प्रदीप शर्मा को उज्जैन का नया SP बनाया गया है। उज्जैन SP सचिन शर्मा को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त, MP भवन नई दिल्ली, बैतूल SP सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाड़ा और नीमच SP अमित तोलानी को सेनानी, 24वीं वाहिनी, विसबल, रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है।इनका भी तबादला
चंद्रशेखर सोलंकी- पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज- पुलिस महानिरीक्षक विशेष सत्र बल इंदौर रेंज
अनिल सिंह कुशवाह- पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज-पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन
अरविंद कुमार सक्सेना- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था सुरक्षा
आरएस परिहार- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआइ
विनीत खन्ना- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक चयन एवं एवं भर्ती
हिमानी खन्ना- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय- पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा
मिथिलेश शुक्ला- पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज- पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर रेंज
अनुराग शर्मा- पुलिस महानिरीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल- पुलिस महानिरीक्षक CID पुलिस मुख्यालय
Comments (0)