CG NEWS : रायपुर। राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर नकेल कसने और उनके सम्मान को बरकरार रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा किया है कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़, बलात्कार आदि के आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यानी वैसे युवक जिनपर लड़कियों या महिलाओं के साथ किसी तरह की छेड़खानी या दुष्कर्म का आरोप दर्ज है, वे छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के सरकारी नौकरी के ले लिए पात्र नही होंगे।
छत्तीसगढ़ सीएमओ ने दी जानकारी
भूपेश बघेल सरकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनके गरिमा बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़, बलात्कार आदि के आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय को लोगों ने बताया सरहनीय पहल
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामले के बीच सरकार का यह कदम सराहनीय बताया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस नियम को लागू करने से छेड़खानी और दुष्कर्म जैसे मामले को रोकने में मदद मिलेगी और महिलाआं को सम्मान मिलेगा।Read More: CG News : अवमानना पर सख्त हुआ हाई कोर्ट, IAS अफसरों को भेजा नोटिस
Comments (0)