केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल में रहेंगे। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में होंगे शामिल। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2021-22 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहेंगी। टीटी नगर स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही समारोह में खेलो एमपी यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण करेंगे। साथ ही 49 खेलो इंडिया सेंटर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि इस दौरान कुल 42 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल में रहेंगे। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में होंगे शामिल। मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2021-22 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।
Comments (0)