उज्जैन पंजाब-हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। किसानों की दिल्ली कूच की खबर के बीच राजधानी भोपाल में दिल्ली जा रहे 50 से अधिक किसानों को मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के बाद आज उज्जैन भेजा गया है। जहां भारी मात्रा में पुलिस बल और कांग्रेस नेता मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। अगर दिल्ली तक इनके साथ जाना पड़ा तो जाएंगे। फिलहाल उज्जैन पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में लेकर सुरक्षित जगह भेजा है। किसानों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
पंजाब-हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है
Comments (0)