सीएम शिवराज सिंह चौहान आज 10:10 बजे मंत्रालय में कैबिनेट ब्रीफिंग करेंगे। फिर 10:25 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे सीएम शिवराज। मुख्यमंत्री सीखो को कमाओ योजना अंतर्गत दस हजारवे हितग्राही को अनुबंध प्रदाय करेंगे। फिर मुख्यमंत्री सहायता कोष के न्यासी मंडल की लेंगे बैठक। 11:30 बजे सभी मंत्री और अधिकारी के साथ बैठक करेंगे सीएम शिवराज। 12:30 बजे मंत्रालय में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री की अर्द्ध प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे सीएम शिवराज।
विदिशा दौरा
2:30 बजे विदिशा के लिए होंगे रवाना। विदिशा में स्थानिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत। 6:00 बजे सीएम हाउस के समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 121 वी बैठक लेंगे सीएम। नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक, जल निगम के संचालक मंडल की23 वी बैठक लेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान।14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की अर्द्धप्रतिमाओं का अनावरण
बता दें कि, भोपाल स्थित मध्य लॉन मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में आज 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की अर्द्धप्रतिमाओं का अनावरण होगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित मध्य लॉन (विष्टा एरिया), मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में मंगलवार दोपहर 12 बजे होगा। इस अवसर पर राज्य शासन के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण सहित भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजन उपस्थित रहेंगे।Read More: एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव खेला - कमलनाथ
Comments (0)