विधान सभा चुनाव के चलते एमपी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोल रही हैं। तंज कसने का सिलसिला लगा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इधर भाजपा ने अब तक उम्मीदवारों की अपनी चार सूचियां जारी कर दी हैं। वहीं कांग्रेस अभी भी नामों पर मंथन कर रही है। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर उन्होंने इस चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर ट्वीट किया कि भाजपा की कथनी-करनी में सिर्फ फर्क नहीं बल्कि विरोधाभास भी है। कमलनाथ ने कहा, ये एक विरोधाभास ही तो है कि मप्र भाजपा लिख रही है कि “असंभव को संभव और शून्य को शिखर बनाने का नाम ’भाजपा’ है।” जबकि बात और हालात ठीक इसके विपरीत हैं।
भाजपा की कथनी-करनी में सिर्फ़ फ़र्क़ नहीं बल्कि विरोधाभास भी है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 13, 2023
ये एक विरोधाभास ही तो है कि मप्र भाजपा लिख रही है कि “असंभव को संभव और शून्य को शिखर बनाने का नाम ’भाजपा’ है।” जबकि बात और हालात ठीक इसके विपरीत हैं।
18 साल के शासनकाल में यदि भाजपा चाहती तो मप्र के विकास को…
Comments (0)