सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले किसानों को मामूली राहत दी जाती है, लेकिन हमने किसानों को पूरी राहत देने का काम किया। पीएम किसान सम्मान में पहले किसानों के पूरे नाम नहीं भेजते थे, हम सभी किसानों के नाम भेजकर उन्हें सम्मान निधि दिला रहे हैं। सीएम ने 2003 से पहले की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले और आज के मध्य प्रदेश में जमीन और आसमान का फर्क है। आज एमपी बीमारू राज्य नहीं है। 5 लाख किलोमीटर सड़क बनाई है। पहले बिजली नहीं मिलती थी, आज सर प्लस है। एमपी ने अद्भुत तरक्की की है।
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले किसानों को मामूली राहत दी जाती है, लेकिन हमने किसानों को पूरी राहत देने का काम किया।