एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कमलनाथ की बीजेपी में जाने की बात सिर्फ मीडिया की ब्रेकिंग न्यूज है। कमलनाथ ने अपने करियर की शुरुआत ही गांधी परिवार के साथ की थी। उन्होंने आगे कहा कि, कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े होने वाले नेता है। गांधी परिवार से कमलनाथ का बेहद अटूट रिश्ता है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, बीती रात लगभग 10 बजे उनकी कमलनाथ के साथ बातचीत भी हुई थी। यह खबरे सिर्फ मीडिया में सनसनी फैलाने के लिए बनाई जा रही है।
Comments (0)