Virat - Anushka : आज सुबह यानी 4 मार्च 2023 शनिवार भारतीय क्रिकेट विराट कोहली (Virat - Anushka) अपनी पत्नी और बॉलीबुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं।
Virat - Anushka ने बाबा महाकाल का किया पूजन–अभिषेक
आपको बता दें कि, खास बात ये है कि, इस दौरान दोनों ( विराट -अनुष्का ) ने आम श्रद्धालुओं की तरह नंदीहाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भ गृह से बाबा महाकाल का पूजन–अभिषेक किया। जानकारी के अनुसार, तकरीबन 10 से 15 मिनट दोनों (विराट -अनुष्का ) ने गर्भ गृह में बाबा महाकाल को जल अर्पित कर पूजन–अभिषेक किया।
विराट ने पहनी धोती तो अनुष्का साड़ी में दिखी
आपको बता दें कि, इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विराट मंदिर के गर्भगृह के बाहर बैठे और भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पूजन अभिषेक करने के लिए गाइडलाइन का पूरा पालन करते हुए भारतीय क्रिकेट विराट कोहली ने धोती पहनी हुई है और बॉलीबुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहने हुई थी। बता दें कि, बाबा महाकाल की पूजन-अभिषेक के बाद दोनों काफी समय तक मंदिर प्रांगण में घूमे रहे और बाद में इंदौर के लिए रवाना हो गए।
भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा - अनुष्का शर्मा
वहीं बाबा महाकाल के दर्शन के बाद बॉलीबुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बताया कि, भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा। आपको याद दिला दें कि, इससे पहले नए साल की शुरुआत में विराट-अनुष्का बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। वहीं वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे (विराट-अनुष्का) आनंदमई आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया था।
ये भी पढ़ें - Himachal Pradesh: सीएम सुक्खू ने लाखों सरकारी कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, 1 अप्रैल से मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ
Comments (0)