बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह के पास कांग्रेस में भी कोई काम नहीं बचा न्यूसेंस वैल्यू के नाम से उनको जाना जाता है। देश के अंदर कोई ऐसी चीजें उठाना जो विवादास्पद है उनके लिए वह जाने जाते हैं। यह उनके मन के अंदर केवल यही फितूर है कि इस चुनाव में कैसे इन चीजों का प्रयास किया जाए। दिग्विजय सिंह जी मिस्टर बंटाधार 2003 का मध्यप्रदेश जो दूराअवस्था के दौर में तुमने छोड़ा था उस मध्यप्रदेश को भारतीय जनता पार्टी ने आज विकसित मध्यप्रदेश बनाया है।
कांग्रेस का जीवन ही तुष्टीकरण में निकला
विकास की बात करो, गरीब कल्याण की बात करो, गरीबों के जीवन बदलने का अभियान भारतीय जनता पार्टी ने लिया उसकी बात करो। आप केवल इन मुद्दों की बात करते हैं जिन पर कैसे तुष्टीकरण किया जाए। क्योंकि कांग्रेस का जीवन ही तुष्टीकरण में निकला है। ऐसे लोगों की बातों पर बोलना भी नहीं चाहिए क्योंकि दिन भर यही काम कर रहे हैं।दम कुछ है नहीं, जमीन है नहीं
झूठ बोलना, छल कपट की राजनीति करना और इसी पर घूमते रहना, दम कुछ है नहीं, जमीन है नहीं। केवल एक साइकोलॉजिकल वार चलाने का प्रयास करते हैं। ऐसा होता नहीं है जनता देश की जागरुक है। मध्य प्रदेश की जनता और ज्यादा जागरुक है। आपको जानती है कि 28 उप चुनाव जब हुए थे आपकी सरकार गिरी थी। दूराअवस्था के दौर के कारण, जनता ने आपको आईना दिखा दिया था। चिंता मत करिए, आप इस प्रकार के राजनीतिक करते रहिए। हम विकास और गरीब कल्याण की राजनीति करते हैं और यही हमारी ताकत है।Read More: दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़के मंत्री विश्वास सारंग
Comments (0)