Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस बीजेपी से लेकर आम आदमी पार्टी भी अब मैदान में उतरने वाली है। इसी को लेकर आप के (CG Election 2023) कार्यकर्ताओं का रायपुर दौरा शुरू हो गया है। बता दें प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा का प्रदेश के शनिवार को एक बजे कार्यकर्ता विमानतल पर स्वागत करेंगे। वहीं राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे हैं, जो कि पांच मार्च को राजधानी पहुंचेंगे।
इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बता दें कि दोपहर दो बजे आम आदमी पार्टी रायपुर (CG Election 2023) प्रेस क्लब में प्रेस से रू-ब-रू होगी। रायपुर के जोरा ग्राउंड, जीई रोड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने पांच मार्च को इनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है और प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है, जिसकी जोन स्तर पर तैयारी चल रही है।
केजरीवाल और भगवंत मान बना रहे चुनावी रणनीति
पंजाब में भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी हैं। वह पंजाबवासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर रणनीति तय करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि इस दौरान डा. शिव नारायण द्विवेदी, अनुप पाण्डेय, पुष्पेंद्र परिहार, विवेक मिश्रा, संजय गुप्ता, उत्तम जायसवाल सहित अन्य पार्टी के सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुड़े हुए हैं।
Read More- CM Bhupesh : होली से पहले भूपेश सरकार कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल सकती है
Comments (0)