कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी व राज्य की शिवराज सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने अपने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व ट्वीटर) पर लिखा- शिवराज सरकार में, भाजपा राज में आदिवासियों पर हर रोज़ अत्याचार भी। हकमारी, लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार भी।
आदिवासियों के लिए आवंटित करोड़ों रुपए खाती रही शिवराज सरकार
रणदीप सुरजेवाला ने अपने इस लेख में आगे कहा कि, शिवराज सरकार के 'आदिम जाति कल्याण विभाग' में सालों से चल रहा है दसियों करोड़ रूपए का घोटाला, 7 साल से धोखाधड़ी और फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर, आदिवासियों के लिए आवंटित करोड़ों रुपए खाती रही शिवराज सरकार। एसडीएम से लेकर प्रभारी सहायक आयुक्त और कर्मचारी तक, सब इस "महा-भ्रष्टाचार" में शामिल। करोड़ों रुपए के 'सेल्फ चेक' के जरिए, लोगों के नाम पर जारी पैसे खुद खाते रहे भ्रष्टाचारी। बार-बार ऑडिट रिपोर्ट में आपत्ति के बावजूद बेरोक-टोक, गैरकानूनी खाते और आदिवासियों के पैसों की "खुली लूट" का चलता रहा खेल।
आदिवासियों को उनका "हक" देने आ रही है कांग्रेस
उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि, अब आखिरकार न्यायालय ने जांच के बाद भ्रष्टाचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने का दिया आदेश। "आदिवासी विरोधी" भाजपा के "भ्रष्ट कुकर्मों" और "अत्याचार" का अंत अब निकट है। आदिवासियों को "न्याय और सम्मान" के साथ, उनका "हक" देने। आ रही है कांग्रेस।
Comments (0)