इंदौर में ED के जोन दफ्तर पर यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता पर जमकर लाठी भांजी। यह कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर पालिका प्लाजा इमारत में स्थित ED दफ्तर के गेट तक पहुंच गया था। वहीं, यहां इसने बोर्ड पर कालिख तक पोत दी। जैसे ही पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता निखिल वर्मा को गिरफ्तार करते हुए उसे लाठी से पीटा।
इमारत के बाहर के बैरिकेट्स लगाकर पुलिस ने रोक दिया था
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मार्च निकालकर विरोध ED दफ्तर पर विरोध करने के लिए पहुंचे थे। सभी कार्यकर्ताओं को इमारत के बाहर के बैरिकेट्स लगाकर पुलिस ने रोक दिया था। यहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं, उनकी पुलिस कर्मियों के साथ जमकर झूमाझटकी भी हुई है।
ये भी पढे़- ITBP के जवानों ने 12 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, और देश वासियों से किया आग्रह
कार्यकर्ता ने ED दफ्तर पर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी
इसी दौरान यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता ने ED दफ्तर पर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी। जिसकी पुलिस ने जमकर पिटा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के आरोप है, कि प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बर्बरता पर उतर आई है। विरोध करने पर लाठियां भांजी जा रही है। ये ईडी का दफ्तर नहीं बल्कि भाजपा का दफ्तर बन चुका है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। साथ ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने पुलिस के साथ बदसलूकी कर रहे थे।
ये भी पढ़े- इंदौर पुलिस की सराहनीय पहल, दुधमुंही बच्ची को मां से मिलाया
Comments (0)