मध्य प्रदेश में सोमवार के बाद कभी भी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। कई जिलों में आइएएस बदले जाने हैं। खासकर मंत्रालय में कुछ एसीएस, पीएस और सचिवों की जिम्मेदारी बदली जानी है तो कई कलेक्टरों को बदला जाएगा। शासन स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हैं। सोमवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का इंतजार किया जा रहा था। मतदाता सूची को लेकर काम चल रहा था। कलेक्टरों के तबादले आयोग की अनुमति के बिना नहीं किए जा सकते थे। दूसरे स्तर पर भी तबादलों के लिए इंतजार किया जा रहा था।
तीन स्तरों पर बदलाव संभव
सीएमओ: मुख्यमंत्री कार्यालय में कुछ नए अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है।
एसीएस-पीएस व सचिव: मंत्रालय स्तर पर कुछ विभागों के एसीएस, पीएस, सचिव बदले जाने हैं तो कुछ विभागों में सेवानिवृत्ति के चलते जनवरी में खाली हो रहे पदों पर भी नियुक्तियां होनी हैं।
कलेक्टर: राजस्व महाभियान, जन कल्याण अभियान, पर्व में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले हटेंगे। बेवजह चर्चा में रहे कुछ कलेक्टरों को भोपाल बुलाया जा सकता है।
Comments (0)