बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर जिलों में कुल 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
बीजापुर और दंतेवाड़ा में भारी हथियार और सोना बरामद
बीजापुर जिले में 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनके कब्जे से 93 हथियार बरामद किए गए, जिनमें चार एके-47 और नौ एसएलआर राइफलें शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने कुल ₹14.06 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें ₹2.90 करोड़ नकद और 7.2 किलोग्राम सोना (कीमत ₹11.16 करोड़) शामिल है।दंतेवाड़ा जिले में पांच माओवादियों ने सरेंडर किया। इनके पास से आठ एसएलआर सहित अन्य हथियार बरामद किए गए।
सुकमा और नारायणपुर में सरेंडर और नकदी की जब्ती
सुकमा जिले में दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनके कब्जे से एक एलएमजी, दो एके-47 और ₹10 लाख रुपये बरामद हुए।नारायणपुर जिले में एक माओवादी ने आत्मसमर्पण किया और उसके पास से एक एलएमजी बरामद की गई।