प्रदेश में कुछ दिनों में मानसून आने को है। लेकिन राजधानी के पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोग परेशान हैं इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो जाती है। लेकिन निजात दिलाने किसी ने सुध नहीं ली। क्या है हाल देखिए रिपोर्ट।
बारिश के दिनों में जल भराव की समस्या से काफी परेशान है
राजधानी रायपुर के वार्ड क्रमांक 31 के अंतर्गत आने वाले नेताजी सुभाष सिंह की तस्वीरें है। गायत्री नगर में रहने वाले लोग बारिश के दिनों में जल भराव की समस्या से काफी परेशान है। वह रहने वाले लोगों ने बताया कि कई बार जन प्रतिनिधि, अधिकारीयों से इसकी शिकायत कर चुके है
पूरे शहर भर का गन्दा पानी उस नाले में आता है
गायत्री नगर गली नम्बर 3 में नाली निकासी का आभाव है। कॉलोनी के घर के बाजू से एक बड़ा नाला बहता है,जिसमे पूरे शहर भर का गन्दा पानी उस नाले में आता है। बारिश के दिनों में यही ओवरफ्लो होने पर लोगों के घरों में घुसता है।
निगम के द्वारा बिना लेवल चेक किये नाली का निर्माण कराया जा रहा है
इस कॉलोनी में रहने वाले शासकीय कार्य से रिटायर हुए अधिकारी ने बताया की निगम के द्वारा बिना लेवल चेक किये नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जब इस सम्बन्ध में नगर निगम के अपर आयुक्त से चर्चा की तो उन्होंने जल्द ही इस समस्या से निजात रहवासियों को दिलाने का आश्वाशन दिया है।
ये भी पढ़े- मध्य प्रदेश में आज से नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी शुरु
लॉकडाउन के दौरान नगर निगम प्रशासन ने साफ-सफाई का काम शुरू किया था
रायपुर में नगर निगम 70 फीसदी नालों की सफाई का दावा करती आ रही है। लॉकडाउन के दौरान नगर निगम प्रशासन ने साफ-सफाई का काम शुरू किया था। राजधानी के वार्डवासियों ने कहा कि बरसात के मौसम में हमेशा निचली बस्तियों में जलभराव हो जाता है।
ये भी पढे़- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
Comments (0)