रायपुर- बिलासपुर में दिए बयान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को मैंने कभी कम नहीं आंका है। उन्होंने (TS Singhdev) कहा कि, वास्तविकता समझकर हम काम करते हैं तो ज्यादा बेहतर हम परफॉर्मेंस दे सकते हैं।
सामने वाले की भी समीक्षा करनी चाहिए - TS Singhdev
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, सामने वाले की भी समीक्षा करनी चाहिए कि, वह कितना मजबूत है। मेरा प्रतिद्वंदी है तो उसका आकलन मैं पहले करना चाहता हूं। यह मेरा व्यक्तिगत तरीका है। उन्होंने आगे कहा कि, कई लोग ऐसा बोलते हैं कि, 90 के 90 सीट जीतेंगे, लेकिन मैं बोलता हूं देख कर चलना चाहिए। कांग्रेस सरकार बनेगी लेकिन अच्छे से लड़ेंगे तो ज्यादा सीटें आएंगी।
भाजपा खत्म हो गई यह मानना भूल है
कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव ने खुले मन से कहा कि, मैंने वही चीज कही जो मैं हमेशा कहता हूं, भाजपा के 14 विधायक हैं, लेकिन भाजपा खत्म हो गई यह मानना भूल है। उन्होंने कहा कि, आने वाला चुनाव भाजपा नहीं जीतेगी उनका मनोबल इतना गिरा हुआ है। कहीं पर मजबूत चुनाव जीतने लायक उनकी स्थिति छत्तीसगढ़ में नहीं दिख रही है।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ में संभावनाएं तलाश रही हैं
पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ में भी अपने लिए संभावनाएं तलाश रही हैं। आप भी अब बीजेपी-कांग्रेस को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरने वाली है। इसी को लेकर आप के कार्यकर्ताओं का रायपुर दौरा शुरू हो गया है। आपको बता दें कि, प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा का प्रदेश के कार्यकर्ता ने विमानतल पर भव्य स्वागत किया। वहीं राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे हैं, जो कि पांच मार्च को राजधानी पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें - CG Election 2023: AAP की चुनावी तैयारियां जोरो पर, 5 मार्च को केजरीवाल करेंगे शिरकत, आज पहुंचेंगे गोपाल राय
Comments (0)