MP NEWS - एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। जिसे लेकर सत्तादल बीजेपी और कांग्रेस जनता के बीच माहौल बनाने के लिए मैदान में उतर गए है। (MP NEWS) दोनों ही पार्टी के दिग्गज लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जान रहे है। इसी क्रम में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
चुनाव आते ही लाडली बहन योजना का ख्याल आया
राज्यसभा सांसद दिग्वियज सिंह ने इस दौरान सीएम शिवराज और लाडली बहना योजना पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव आते ही लाडली बहन योजना का ख्याल आया। कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे राज्य की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, भाजपा ने गौसेवा आयोग खत्म कर दी जिसकी वजह से गौशाला में गाय भूखी मार रही है। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि, बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर है जिसकी वजह से आम आदमी का हाल बेहाल है।
अदिवासियों पर खर्च होने वाले पैसे बड़े-बड़े पंडालों में खर्च किए जा रहे है
इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अदिवासियों पर खर्च होने वाले पैसे बड़े-बड़े पंडालों में खर्च किए जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अदिवासियों की जमीन खरीद रहे हैं और सीमेंट फैक्ट्रियों को बेंच रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, य़भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अदिवासियों का शोषण हो रहा है।
दिग्विजय सिंह ने मित शाह पर बोला जुबानी हमला
राज्यसभा सांसद यहीं नहीं रुके आगे वो राज्य की शिवराज सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर खूब गरजे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जुबानी हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, उनका ( अमित शाह ) लक्ष्य केवल कैसे खरीद-फरोख्त कर सत्ता हासिल करें, बस इतना ही है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली के विज्ञान भवन में NPDRR का तीसरा सत्र होगा आयोजित, PM Modi करेंगे उद्घाटन
Comments (0)