आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है। जिसके उपलक्ष्य पर रायपुर नगर निगम द्वारा सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। 21 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें देश भर के सभी मशहूर डॉक्टर राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में उपस्थित हुए हैं। और निशुल्क राजधानी रायपुर की जनता की सेवा कर रहे हैं।
एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया
यह अभियान रायपुर नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर चलाया जा रहा है। 3 दिनों तक चलने वाले इस शिविर के पहले दी ही कुल एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।
जयपुर के अंदर स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
शिविर की जानकारी देते हुए महापौर एजाज ढेबर ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को हम सेवा और समर्पण के रूप में अभियान के तौर पर चला रहे हैं नगर निगम का यह लक्ष्य था किस शहर में एक विशाल शिविर लगे इसी तर्ज पर राजधानी जयपुर के अंदर स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जिसमें देशभर के मजदूर उपस्थित हुए हैं और अपनी निशुल्क सेवाएं सभी राजधानी वासियों को दी जा रही है
ये भी पढे़- मध्यप्रदेश के चंबल संभाग में एक बार फिर बाढ़ का खतरा,प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!
इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क सेवाएं दे रहे
महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के सभी नामचीन डॉक्टर जिनके अपॉइंटमेंट में भी 1 से 2 महीने दिन का वक्त लगता है। वह सभी इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है महापौर ने कहा कि शिविर में केवल रायपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों से लोग पहुंच रहे हैं इसके अलावा शिविर में कल मुख्यमंत्री पहुंचेंगे।
ये भी पढे़- भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रगनानंदा ने एक बार फिर विश्व चैंपियन मेग्सन कार्लसन को हराया, ऐसे दी मात
Comments (0)