मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने इस साल संकल्प लिया है। सरकार इस रक्षाबंधन पर 15 दिन का संकल्प-सुरक्षित पर्यटन का अभियान चलाने जा रही है। जिससे प्रदेश की जनता और पर्यटकों में हमारे पर्व, परम्पराओं से अपनेपन के भाव के साथ-साथ सुरक्षा का भाव भी पैदा होगा। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों में महिला पर्यटकों के मन में और भी ज्यादा सुरक्षा और सहजता का भाव विकसित करने इस रक्षाबंधन संकल्प-सुरक्षित पर्यटन का अभियान चलाया जाएगा।
अपनेपन और सुरक्षा का भाव पैदा किया जाएगा
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर 10 से 25 अगस्त 2022 तक पर्यटकों के मन में प्रदेश के सांस्कृतिक और समाजिक पर्वों एवं परंपराओं से अपनेपन और सुरक्षा का भाव पैदा किया जाएगा। इसमें पर्यटक रक्षा संकल्प के साथ स्थानीय महिलाओं और पर्यटकों द्वारा सेवा-प्रतादाओं को रक्षा सूत्र बंधन, भुजरिया पर्व में भुजरियां देकर सरक्षा-आश्वासन और होटलों में सावन के झूले लगाने जैसी रचनात्मक गतिविधियां होंगी।
ये भी पढ़े- प्रदेश में पहली बार होगी तितलियों की गणना, 15 अगस्त से होगी शुरु
भारतीय संस्कृति की विविधता और पर्वों का सही अर्थ बताया जाएगा
पर्यटकों को परियोजना सहयोग संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति की विविधता और पर्वों का सही अर्थ बताया जाएगा। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति संवर्धन परिषद द्वारा स्वंयसेवी संस्थाएं, पर्यटन उद्यम से जुड़े व्यक्ति और संस्थाओं के सहयोग से गितिविधियां संचालित होगी। रेडियो और सोशल मीडिया से प्रदेशवासियों को सुरक्षित पर्यटन स्थल को लेकर संकल्प दिलाया जाएगा। सेफ्टी टॉक जैसे कार्यक्रम से सुझाव भी प्राप्त किए जाएंगे।
ये भी पढ़े- TMC विधायक ने सीएम ममता को पत्र लिखकर लगाई गुहार, कहा-कभी भी हो सकती है मेरी हत्या
Comments (0)