मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है।बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि दी जाएगी। पूरे प्रदेश में लगभग अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा की कमी समाप्ति की ओर है। महाकाल को अच्छी वर्षा के लिए मैं प्रणाम करता हूं। साथ ही अतिवृष्टि से सतर्क रहना होगा। फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है, आकलन करके सर्वे कराया जाए। RBC 6-4 के अंतर्गत तहत किसानों को राहत की राशि दी जाएगी।
हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन भी दिया था कि वर्षा की कमी की स्थिति में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। संकट होगा तो भी हम प्रदेशवासियों को संकट से निकालकर ले जाएंगे। ईश्वर न करे कि फसल खराब हो, लेकिन आवश्यकता हुई तो फसलों का सर्वे भी कराया जाएगा और मुआवजे के साथ-साथ फसल बीमा की राशि भी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। किसान भाई चिंतित न हों।

Comments (0)