CG News : छत्तीसगढ़ में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। इसके पहले राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को बड़ी सभा होने जा रही है। इस सभा में प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की करीब दो लाख भीड़ जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि प्रदेश में महीने से जो प्रदेश में संपर्क अभियान के कार्यक्रम हुए हैं, उसमें सफलता के बाद प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा तो उत्साह बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, कलेक्टर समेत जिला प्रशासन के अधिकारी साइंस कालेज ग्राउंड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रैफिक सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।
कार्यकर्ताओं के लिए रायपुर के सभी होटल, लॉज, बुक
20 हजार लोग एक दिन पहले ही रायपुर पहुंच जाएंगे। सबसे ज्यादा लोगों को सभा स्थल पर लाने की जिम्मेदारी रायपुर जिले को दी गई है।पहले रायपुर को 40-50 हजार लोगों को लाने की जिम्मेदारी मिली हुई थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे बढ़ाकर 62 हजार कर दिया गया। रायपुर के बाद सबसे ज्यादा टारगेट दुर्ग 30-35 हजार और बिलासपुर संभाग 20-25 को मिला है। एक दिन पहले पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए रायपुर के सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं को बुक कर दिया गया है।
लगभग एक हजार कार्यकर्ता शहर में निकालेंगे बाइक रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगमन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में उत्साह देखने को मिल रहे है। अब आमंत्रण देने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रभातफेरी निकाली। मूणत ने बताया कि 6 जुलाई को शाम चार बजे बजे दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रायपुर शहर में बाइक रैली निकालेंगे। इसमें एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मुख्य डोम में दो मंच बने हैं।
साइंस कालेज ग्राउंड में दो डोम बनाए गए हैं। जिसमें एक डोम सरकारी कार्यक्रम के लिए है। यहां पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस मंच से ही पीएम 75 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्य डोम में दो मंच बने हैं। इसमें एक मंच से पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी एक मंच बनाया गया है।
भाजपा पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। साज सज्जा संजय श्रीवास्तव और समाज प्रमुखों की व्यवस्था मोती लाल साहू,मंच निर्माण व रखरखाव पूर्व मंत्री राजेश मूणत, एसपीजी से को- आर्डिनेशन विजय शर्मा और ओपी चौधरी,खान पान और रूकने की व्यवस्था डॉ. विजय शंकर मिश्रा, सुरेंद्र पाटनी और राजेश अग्रवाल को दी गई है।
सोशल मीडिया पेज पर लाइव
प्रदेश में सभा से जुड़ने के लिए प्रदेश भाजपा के 300 से ज्यादा नेताओं के फेसबुक पेज पर पीएम मोदी की सभा की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसके लिए भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया टीम तैयारी में जुटी हुई है।
बारिश ने बढ़ाई चुनौती
बुधवार शाम को हुई तेज बारिश ने भाजपा की चुनौती बढ़ा दी है। हालांकि, प्रशासन ने पानी के निकासी के लिए पाइप लाइन बिछा दी थी लेकिन शाम में हुई बारिश से मैदान व डोम के आस पास कीचड़ हो गया।
Read More: दो घंटे में छत्तीसगढ़ को 7600 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जनसभा को संबोधित करके यूपी के लिए होंगे रवाना...
Comments (0)