भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रेस वार्ता करके भाजयुमो के प्रदर्शन पर जानकारी दी है। डी पुरंदेश्वरी ने प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ के सीएम का जन्मदिन है। उनको बधाई। इसके साथ ही सीएम द्वारा जामवाल पर की गई टिप्पणी पर कहा कि, सीएम ने जिस भाषा का प्रयोग किया वह सीएम के पद पर शोभा नही देता।
ये भी पढ़ें - पीएम मोदी 27 अगस्त से 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे गुजरात
प्रदेश प्रभारी डी पुरणदेश्वरी ने पत्रकार वार्ता के ज़रिए कहा कि, जिस तरह से कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे । जिसके लिए गंगा जल भी उठाया था। बेरोजगार युवाओं से वादा किया गया था कि, 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपये दिए जाएंगे। आज यह सवाल है की कितने युवाओं को उन्होंने भत्ता दिया। अगर 2500 बेरोजगार भत्ता का वादा किया था। कांग्रेस ने 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। कितने युवाओं को रोजगार मिला? हर घर रोजगार का वादा था क्या हुआ? 400 पदों के नोटिफिकेशन के लिए 20 हजार आवेदन आये। फोर्स के लिए 2 लाख आवेदन आये। अब भाजपा ने जब बेरोजगार युवाओं से ऑफलाइन फार्म भरवाए तो 2 लाख 82 हजार आवेदन प्राप्त हुए। जब सरकार ने रोजगार दिया तो इतने आवेदन कहां से आए।
डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि, सीएम को श्राप का डर है कि, अगर उन्होंने सच बोला तो उनका सर फट जाएगा शायद इसलिए वो सच नही बोलते CMIE रिपोर्ट का हवाला दिया जाता है। लेकिन लोकल अखबार बताते है कि, छत्तीसगढ़ में कितनी बेरोजगारी है। इसलिए भाजयुमो जो प्रदर्शन करने जा रहा है। उसको असफल करने का प्रयास किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग में भी IPS अदिकारियो को बिठाकर पत्रकारों को डराया जा रहा है। डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि पत्रकार होने के नाते आपसे आग्रह है कि मीडिया में सारी जानकारी आये।
Comments (0)