प्रदेश में इन दिनों चुनाव के मद्देनजर कई नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके पहले प्रदेश की राजनीति में कई पार्टियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी पंजाब इलेक्शन मॉडल पर यहां चुनाव लड़ेगी। पार्टी कांग्रेस और बीजेपी से पहले प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। मालवा और विंध्य सीटों पर पहले उम्मीदवारों की घोषणा होगी। 30 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल 20 अगस्त को मध्यप्रदेश में रीवा का दौरा करेंगे। इस दौरान पार्टी द्वारा जनसभा और रैली का आयोजन किया जाएगा।
केजरीवाल 20 अगस्त को रीवा आएंगे
पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को रीवा आएंगे। यहां वे जन संवाद करेंगे। इसके साथ ही रैली, टाउन हॉल मीटिंग जैसे कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही केजरीवाल एमपी में बड़ी गारंटी की घोषणा करेंगे।नरेंद्र सलूजा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। नरेंद्र सलूजा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की ए, बी, सी टीम का हिस्सा है। मध्य प्रदेश में बसपा सपा और आप पार्टी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में बीजेपी का जनाधार है। दिल्ली पंजाब नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में चलेगा शिवराज का विकास मॉडल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल भी फेल हुआ था।भाजपा के घोषणा पत्र को चुनावी बताया
अरविन्द केजरीवाल के रीवा दौरे की जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने दी। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को टारगेट करते हुए कहा कि, जनता जिस बदलाव का इंतजार कर रही है उसे मूर्त रूप देने का काम आम आदमी पार्टी करेगी। पिछले साल कांग्रेस सत्ता में आई थी लेकिन विधायक बिक गए और फिर भाजपा ने अपनी सरकार बना ली। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को चुनावी बताया।Read More: गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी और बिहार के 230 भाजपा विधायक 18 अगस्त को आएंगे भोपाल
Comments (0)