प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का 5 मार्च 2023 को जन्मदिन है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अनेक कार्यक्रम करने जा रही है। वैसे सीएम पहले ही कह चुके है कि, किसी का भी जन्मदिन हो उसमें होडिंग नहीं लगानी चाहिए। इसकी जगह पर सभी एक-एक पौधा जरूर लगाएं।
इसी क्रम में बीजेपी के सीनियर नेता और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक खास प्लान बनाया है। भूपेंद्र सिंह ने आज अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए जानकारी साझा की कि, किस तरह से वे और उनका विभाग सीएम का जन्मदिन मनाएंगे।
जन्मदिन के अवसर पर होगा पौधारोपण कार्यक्रम
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, 5 मार्च 2023 को सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) का जन्मदिन है । इस अवसर पर पूरे प्रदेश की सभी 413 नगरीय निकायों में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि, पौधारोपण का कार्यक्रम शिव वाटिका में संपन्न होगा।
महिलाएं करेंगी सिएम Shivraj Singh Chouhan का धन्यवाद
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आगे बताया कि, इस बार सीएम शिवराज सिंह के जन्मदिन पर हमारा विभाग उन्हें पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के साथ के लिए उपहार देगा। मंत्री सिंह ने बताया कि, प्रदेशभर की सभी वर्ग की महिलाएं पौधारोपण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का धन्यवाद करेंगी ।
5 मार्च से शुरू होगी लाड़ली बहना योजना
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस दौरान सीएम (Shivraj Singh Chouhan) की महत्वपूर्ण योजना- लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, 5 मार्च 2023 से प्रदेशभर में लाड़ली बहना योजना शुरू हो रही है। इस योजना को जनजन तक पहुंचाना है।
मध्य प्रदेश बजट 2023 पर बोली सुमित्रा महाजन कहा- महिलाओं के प्रति सम्मान और स्पष्ट सोच का बजट
Comments (0)