रायपुर - कांग्रेस में अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर अपना दर्द बयां कर चुके कांग्रेस के सीनियर नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भारतीय जनता पार्टी का साथ मिला हैं (Dharamlal Kaushik) । भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीनियर नेता धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik)ने सिंहदेव को लेकर एक बयान दिया है।
सिंहदेव खुद को कांग्रेस में अपमानित महसूस कर रहे हैं
बीजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक ने कहा है कि, यह सच हैं की टीएस सिंहदेव खुद को कांग्रेस में अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, टीएस सिंहदेव के परिवार के बारे में सब जानते है, यह बताने की जरूरत नहीं हैं। जो सम्मान उस परिवार का रहा है आज कांग्रेस में उन्हें ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि, यही वजह हैं कि, उनका (सिंहदेव) दर्द सामने आ जाता है । कौशिक ने दावा करते हुए कहा कि, कांग्रेस में सम्मान नहीं होने से वे (सिंहदेव) दिल से अपमानित महसूस कर रहे है।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपना दर्द बयां किया था
आपको बता दें कि, अम्बिकापुर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपना दर्द सबके सामने साझा किया था। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने कहा था कि, कांग्रेस का हाथ हमारे कंधे और सिर पर जितना होना चाहिए, अब वो महसूस नहीं हो रहा हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि, क्या वह बीजेपी में जाएंगे तो उन्होंने कहा कि, भाजपा में शामिल होने को लेकर इंकार किया। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी से उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती, इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें - Hindu Growth Rate: रघुराम राजन के ‘हिन्दू ग्रोथ रेट’ वाले बयान को SBI ने बताया अपरिपक्व और पक्षपातपूर्ण
Comments (0)