पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूसरे जैवलिन फेंका और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। इसके अलावा उनके सभी प्रयास फाउल रहे। नीरज चोपड़ा का ये सबसे बेस्ट थ्रो था। वहीं पहले नंबर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे। जिन्होंने 92.97 का थ्रो कर न सिर्फ गोल्ड मेडल हासिल किया बल्कि ओलंपिक में इतिहास भी रच दिया।
भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में मेडल जीता है। ऐसे करने वाले वो भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।