मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडर एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं बोर्ड के साथ ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने MP बोर्ड 12वीं के टॉपर्स के नाम भी सार्वजनिक किए हैं। MP बोर्ड 12वीं एग्जाम में कुल 76.01 % स्टूडेंट्स पास हुए हैं। तो वहीं दो लड़कियां टॉपर रही हैं। इसमें खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा बनीं टॉपर
इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया।
पास प्रतिशत में हुआ सुधार
- इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 76.01% छात्र सफल हुए हैं।
- 2025: 74.48%
- 2024: 64.49%
इस तरह पिछले दो वर्षों की तुलना में इस साल बेहतर परिणाम देखने को मिला है।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
- रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
- लड़कियां: 79.41% पास
- लड़के: 72.39% पास
- यह लगातार दूसरा साल है जब छात्राओं ने बेहतर परिणाम दिए हैं।
पिछले साल का प्रदर्शन
2025 में साइंस स्ट्रीम की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर टॉप किया था। उस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।