सागर जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
तेज गर्मी के चलते लिया गया फैसला
सागर जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल
आदेश के अनुसार, सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन नए समय के अनुसार किया जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि परिस्थितियों को देखते हुए आगे भी आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं।