बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजधानी पटना के लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता बीजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस तरह एनडीए गठबंधन की नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है।
शपथ से पहले मंदिर में पूजा
शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। सुबह से ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
कार्यक्रम में जुटे बड़े नेता
शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, जेपी नड्डा समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
NDA सरकार की नई शुरुआत
इस शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में एनडीए सरकार का नया अध्याय शुरू हो गया है। अब सभी की नजरें नई सरकार की नीतियों और फैसलों पर टिकी हैं।
मई में कैबिनेट विस्तार कर सकते सम्राट चौधरी
अब मई महीने में कैबिनेट विस्तार करके चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R), जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है।