मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 73.42% रहा है। पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया है। उनका प्रदर्शन पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा
इस बार सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा है।
सरकारी स्कूल: 76.80% पास
निजी स्कूल: 68.64% पास
यानि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट करीब 8% ज्यादा बेहतर रहा।
लड़कियों का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन
इस साल भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।
लड़कियां: 77.52% पास
लड़के: 69.31% पास
रिजल्ट में दिखा सुधार और संतुलन
कुल मिलाकर इस बार के परिणामों में छात्राओं और सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत रहा है, जिससे शिक्षा स्तर में सुधार के संकेत मिले हैं।