मध्यप्रदेश में बारिश होने, ओला गिरने और कोहरा छाए रहने का दौर जारी है। गुरुवार को भी कई जिलों में पानी गिरा। छिंदवाड़ा और बैतूल में जमकर बारिश हुई। वहीं, भोपाल, ग्वालियर सहित दर्जन भर जिलों में कोहरा छाया रहा। हालांकि इस बीच तेज ठंड का दौर कम पड़ गया है। कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कुछ जगहों में पारा में गिरावट भी आई है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा और सिवनी में बारिश, ओला गिरने का अनुमान भी जताया गया है। कई जगहों पर हवा 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी चल सकती है।
गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी जिले के पीपरसमा में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाजापुर के गिरवर में 9.8, ग्वालियर में 10.4, टीकमगढ़ में 10.5 और छतरपुर के बिजावर में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
मध्यप्रदेश में बारिश होने, ओला गिरने और कोहरा छाए रहने का दौर जारी है। गुरुवार को भी कई जिलों में पानी गिरा। छिंदवाड़ा और बैतूल में जमकर बारिश हुई। वहीं, भोपाल, ग्वालियर सहित दर्जन भर जिलों में कोहरा छाया रहा। हालांकि इस बीच तेज ठंड का दौर कम पड़ गया है। कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कुछ जगहों में पारा में गिरावट भी आई है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा और सिवनी में बारिश, ओला गिरने का अनुमान भी जताया गया है। कई जगहों पर हवा 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी चल सकती है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी जिले के पीपरसमा में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाजापुर के गिरवर में 9.8, ग्वालियर में 10.4, टीकमगढ़ में 10.5 और छतरपुर के बिजावर में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
Comments (0)