Bhopal: मध्यप्रदेश में भी आज होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा एमपी रंगो में रंग चुका है। बता दें कि भोपाल - जबलपुर में हुर्रियारों (CM House Holi 2023) की टोलियां निकल रही हैं। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और प्रदेश का हर शहर रंगों से सरोबार है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में होली मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस में होली का मिलन समारोह मनाया जा रहा है, इसमें सीएम के साथ कई बड़े नेता शामिल हुए। साथ ही, उन्होंने फाग भी गाया- मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले बता दइयों…।
ट्वीटर पर दी होली की शुभकामनाएं
सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया- यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं। सीएम ने ट्विटर पर ये कविता भी पोस्ट की- खुशियों का गुलाल उड़े, स्नेह की वर्षा हो। हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो। सौहाद्र के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो। रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी होली की शुभकामनाएं दीं।
पीसी शर्मा और वीडी शर्मा के साथ ये नेता हुए शामिल
सीएम हाउस (CM House Holi 2023) में आयोजित होली मिलन समारोह में भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा गीत - संगीत पार्टी के साथ रंग में सराबोर दिखे। भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर जब यहां पहुंचे, तो उन्हें रंग - गुलाल से सराबोर कर दिया। यहां रायसेन की सिलवानी से विधायक रामपाल सिंह भी पहुंचे हैं। शर्मा ने होली गीत भी गाए।
सीएम हाउस में होली मिलन समारोह में कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहा, होली एक ऐसा पर्व है, जो गिले-शिकवे दूर करता है। राजा और रंक एक ही रंग में रंग जाते हैं।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल स्थित बंगले पर होली खेली। उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति को हमारे त्योहार ही बचाकर रखते हैं। पूरे मध्यप्रदेश की 8.5 करोड़ जनता भगवा रंग में सरोबार है। प्रार्थना है कि होली सबके लिए समृद्धि लेकर आए।
Comments (0)