कांग्रेस की 19 सितंबर से शुरु होने जा रही जन आक्रोश यात्रा में भाजपा से कांग्रेस में आए नेताओं की परीक्षा भी होगी। सदस्यता लेते समय इन्होंने जो ताकत दिखाई थी, वह सभी को यात्रा में भी दिखानी होगी। इसके आधार पर ही तय होगा कि आगे इन्हें कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदर्शन ही बनेगा संगठन में आगे बढ़ने का आधार। कुछ नेता चुनाव दौड़ में भी हैं। उधर, पार्टी ने अभी केवल चंद्रभूषण सिंह बुंदेला और रघुनंदन शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश मे यात्राओं का दौर चल रहा है।
कांग्रेस की 19 सितंबर से शुरु होने जा रही जन आक्रोश यात्रा में भाजपा से कांग्रेस में आए नेताओं की परीक्षा भी होगी। सदस्यता लेते समय इन्होंने जो ताकत दिखाई थी, वह सभी को यात्रा में भी दिखानी होगी।