भूपेश बघेल ने आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग अपने दिनचर्या में अनिवार्य रुप से शामिल करने की अपील की है। सीएम ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।
योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है
सीएम ने अपने संदेश में कहा कि, जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि स्वस्थ्य रहना है। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं।
तंदुरुस्त रहने के लिए नियमित योग बेहद जरुरी है
कोरोना काल में ये स्पष्ट हो गया है कि केवल धन संपदा ही जरुरी नहीं है, बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की जरुरत हैं। इसलिए तंदुरुस्त रहने के लिए नियमित योग बेहद जरुरी है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है। सीएम बघेल ने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।
ये भी पढ़े- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर मानहानि का केस दर्ज, RRS और बीजेपी पर दिया था बयान
हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं
सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भोतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और मन के बिना हर सफलता अधूरी है। कोरोना संकट के दौर में योग की प्रसंगिकता और भी बढ़ गई है। तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ अब भी जारी
Comments (0)